Tuesday, August 13, 2013

"मेरा भारत महान है"



भारत एक समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत वाला देश है और यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहाँ के नागरिक देश को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की वचनबद्धता रखते हैं जहां तक इसके संस्‍थापकों ने इसे पहुंचाने की कल्‍पना की। जैसे ही आसमान में तिरंगा लहराता है, प्रत्‍येक नागरिक देश की शान को बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम करने का वचन देता है और भारत को एक ऐसा राष्‍ट्र बनाने का लक्ष्‍य पूरा करने का प्रण लेता है जो मानवीय मूल्‍यों के लिए सदैव अटल है।

स्कूलों और संस्थाओं द्वारा प्रात: ही प्रभातफेरी निकाली जाती हैं जिनमें बच्चे, युवक और बूढ़े देशभक्ति के गाने गाते हैं और उन वीरों की याद में नुक्क्ड़ नाटक और प्रशस्ति गान करते हैं। 
स्‍वतंत्रता दिवस का एक और प्रतीक पतंग उड़ाने का खेल है। आकाश में ढेर सारी पतंगें दिखाई देती हैं जो लोग अपनी अपनी छतों से उड़ा कर भारत की स्‍वतंत्रता का समारोह मनाते हैं। अलग अलग प्रकार, आकार और रंगों की पतंगों तथा तिरंगे बाज़ार में उपलब्‍ध हैं। इस दिन पतंग उड़ाकर अपने संघर्ष के कौशलों का प्रदर्शन किया जाता है।.… 

"मेरा भारत महान है आज हम बड़े दिल से कहते है पर क्या हम आज ६६ सालो के बाद भी 
उन महान बलिदानों का उन वीरोका आजाद भारत बना पाए ? …. अगर नहीं तो मेरा एक और सवाल है फिर कब हम करेंगे। . अब मुझे लगता है उस पवित्र रामराज्य वाला भारत बनाने के लिए हम सब को एक बार फिर से बलिदान अपना देना होगा और इस के लिए अंग्रेजो की गोली से नहीं परंतु अपने अन्दर के बुराईयों को खुद ही खुदी से मिटाना होगा और ऐसा होगा तो हम सब अपने इसी भारत को रामराज्य में तब्दील होते देखेंगे।"


 

No comments:

Post a Comment