Saturday, August 30, 2014

Hindi Motivational Stories...............कंजूसी का परिणाम

कंजूसी का परिणाम 


                           एक गरीब ब्राह्मण था। उसको अपनी कन्या का विवाह करना था। उसने विचार किया कि कथा करने से कुछ पैसे मिलेंगे तो काम चल जायेगा। ऐसा विचार करके उसने भगवान राम के एक मन्दिर में बैठकर कथा आरम्भ कर दी। उसका भाव यह था कि कोई श्रोता आये, चाहे न आये, पर भगवान तो मेरी कथा सुनेंगे ही। 

   पण्डितजी की कथा में थोड़े-से श्रोता आने लगे। एक बहुत कंजूस सेठ था। एक दिन वह मन्दिर में आया। जब वह मन्दिर की परिक्रमा कर रहा था, तब उसको मन्दिर के भीतर से कुछ आवाज़ आयी। ऐसा लगा कि कोई दो व्यक्ति आपस में बात कर रहे है। सेठ ने कान लगाकर सुना। भगवान राम हनुमानजी से कह रहे थे कि इस गरीब ब्राह्मण के लिए सौ रुपयों का प्रबन्ध कर देना, जिस से कन्या दान ठीक हो जाय। हनुमानजी ने कहा - ठीक है महाराज ! इसके सौ रुपये पैदा हो जायेंगे। सेठ ने यह सुना तो वे कथा समाप्ति के बाद पण्डित जी से मिले और उनसे कहा कि महाराज ! कथा में रुपये पैदा हो रहे कि नहीं ? पण्डितजी बोले कि श्रोतालोग बहुत कम आते है, रुपये कैसे पैदा हो ? सेठ ने कहा मेरी एक शर्त है, कथा में जितना रूपया आये, वह मेरे को दे देना, मैं आपको पचास रुपये दे दूँगा। पण्डितजी ने शर्त स्वीकार कर ली। पण्डित जी ने सोचा लोग दे न दे पर सेठ जी से तो पचास रुपये मिल जायेंगे इस की गॉरंटी है। और उस समय पचास रुपये भी बहुत होते थे। और इधर सेठ लोभ के कारण पचास देकर सौ लेने की मानसा से शर्त रखी। भगवान की बाते सुनकर भी भक्ति की भवन नहीं जगी। सेवा के बजाय लोभी ही बना रहा। 

        कथा पूर्णाहुति होने पर सेठ पण्डितजी के पास आया। उसको आशा थी कि आज सौ रुपये भेंट में आये होंगे। पण्डितजी ने कहा कि भाई, आज भेंट बहुत थोड़ी ही आयी ! ये लो कहा कर भेट में आये रुपये सेठ को दे दिये। सेठ ने देखा भेंट के रूप में पाँच-सात रुपये आये है। सेठ बेचारा क्या करे ? वायदे के अनुसार पण्डितजी को पचास रुपये दे दिये। अब लेने के बदले देने पड़ गये। सेठ को हनुमानजी पर बहुत गुस्सा अाया कि उन्होंने पण्डितजी को सौ रुपये नहीं दिये और भगवान के सामने झूठ बोला ! सेठ मन्दिर में गया और हनुमानजी की मूर्ति पर घूँसा मारा। घूँसा मारते ही सेठ का हाथ मूर्ति से चिपक गया ! अब सेठ ने बहुत जोर लगाया, पर हाथ छूटा नहीं। जिसको हनुमानजी पकड़ ले, वह कैसे छूट सकता है ? सेठ को फिर आवाज़ सुनायी दी। उसने ध्यान से सुना। भगवान हनुमानजी से पूछ रहे थे कि तुमने ब्राह्मण को सौ रुपये दिलाये कि नहीं ? हनुमानजी ने कहा कि " महाराज ! पचास रुपये तो दिला दिये है, बाकी पचास रुपयों के लिये सेठ को पकड़ रखा है ! वह पचास रुपये देगा तो छोड़ देंगे।" सेठ ने सुना तो विचार किया कि मन्दिर में लोग आकर मेरे को देखेंगे तो बड़ी बेइज्जती होगी ! वह चल्लाकर बोला कि " हनुमानजी महाराज ! मेरे को छोड़ दो, मैं पचास रुपये दूंगा। " हनुमानजी ने सेठ का हाथ छोड़ दिया। सेठ ने जाकर पण्डितजी को पचास रुपये दे दिये। 

सीख - भक्ति भाव, सेवा भाव से सुख मिलता है। लोभ भावना दुःख देता है इस लिये लोभ से मुक्त हो सेवा भाव में रहो। 

      

Hindi Motivational Stories - असली गहना

असली गहना

        एक ' चक्ववेण '  नाम के राजा थे। वे बड़े धर्मात्मा थे। राजा और रानी दोनों खेती करते थे और खेती से जितना उपार्जन हो उस से अपना निर्वाह करते थे। राज्य के धनको वे अपने काम में नहीं लेते थे। प्रजा से जो कर लेते थे, उसको प्रजा के हित में ही खर्च करते थे। राजा हुवे भी वे साधारण मोटा कपड़ा पहनते थे और भोजन भी साधारण ही करते थे।

       एक दिन नगर में बड़ा उत्सव हुआ। उस दिन नगर की स्त्रियाँ रानी के पास आयी। नगर की स्त्रियाँ तो बहुत किमती साड़ी और सोने के गहने पहन रखे थे। स्त्रियों ने जब रानी को देखा की वे बहुत ही साधारण कपडे पहने है तो सब ने कहा " रानी साहेबा आप तो हमारे मालकिन है। आप को तो हम से भी अच्छे कपडे और गहने पहनने चहिये। ये बात रानी को लगी। और उसी रात रानी ने राजा से कहा "आज मेरी बहुत फजीती हुई। हम मालिक होकर भी प्रजा की तुलना में नहीं है ? नगर की स्त्रियाँ हम से अच्छे गहने और कपडे पहनते है। इस लिए हमें भी अब अच्छे कपडे और गहने चाहिए। " राजा ने कहा " हम तो अपनी मेहनत की कमाई से खाते है और पहनते है गहनों के लिए हमें कर्ज लेना होगा। फिर भी हम आपके लिए प्रबन्ध करेंगे धैर्य रखो। "

      अगले दिन चक्ववेण राजा ने अपने एक आदमी से कहा तुम लंकापति रावण के पास जाओ और उस से कहो की " चक्ववेण राजा ने आप से कर माँगा है " और कर रूप में रावण से सोना ले लेना। वो आदमी गया और रावण से कर माँगा। रावण सुन कर हँसाने लगा और कहा रावण से कर माँगने की हिम्मत कैसे की ? रावण ने आज तक किसी को कर नहीं दिया है। और ना ही देग तुम्हारी अक्ल कहा चली गयी है ? जो रावण से कर माँगने चले आ गए ! चला जा यहाँ से. उस आदमी ने कहा अब तो तुम्हे कर देना ही होगा। में कल फिर आऊंगा आज रात विचार करो।

  रावण रात जब मन्दोदरी से मिला और कहा ऐसे ऐसे मुर्ख लोग है संसार में!रावण से कर माँगने आ जाते है।   मन्दोदरी ने कहा क्या हुआ महाराज, रावण ने सारी बात बता दी , मन्दोदरी राजा चक्ववेण के बारे में जानती थी। उसने सुबह रावण से कहा महाराज आज छत पर चलो में तुम्हें तमाशा दिखाती हूँ। रावण छत पर गए  मन्दोदरी ने कबूतरों को दाना डाल कर कहा " तुम्हें रावण की कसम अगर एक भी दाना चुगा तो " कबूतरों पर उसके इस बात का कोई असर नहीं हुआ फिर थोड़ी देर बाद कुछ दाना और डाल कर मन्दोदरी ने कहा " तुम्हे कसम है चक्ववेण राजा की अगर एक भी दाना चुगा तो " कबूतर सब रुख गये और एक कबूतर बहरा होने के कारण दाना चुगता रहा तो उसकी गर्दन काट गयी। ये देख रावण ने कहा " ये तुम्हारी मन की बात है। ये तेरा जादू है, ऐसा कभी हुआ है क्या ? रावण किसी को कर नहीं देगा।

    रावण दरबार में अपने राजगद्दी पर जाकर बैठ गये। उसी समय वो आदमी फिर आ गया और कहा-"अपने रात में विचार किया होगा कर देने का मुझे कर रूप में सोना दे देना। रावण हँसाने लगा और कहा देवतायें मेरे यहाँ पानी भरते है। हम किसी को कर नहीं देंगे ये हमारे शान के खिलाफ है। अच्छा ! वो आदमी बोला आप मेरे साथ समुद्रके किनारे चलिये। रावण को कोई डर तो था ही नहीं वो चल दिया। वो आदमी समुद्र के किनारे पर बालू से लंका की हु बा हु आकृति बना दी और कहा लंका ऐसा ही है न ? रावण ने कहा हाँ - फिर उस आदमी ने कहा -" राजा चक्ववेण की दुहाई है " ऐसा बोलकर उस आदमी ने एक हाथ मारा तो एक दरवाजा गिरा जैसा यहाँ गिरा बिल्कुल वैसे ही लंका का भी एक दरवाजा गिरा। उस आदमी ने कहा कर देते हो या अभी आपकी लंका पूरा गिरा दूँ। रावण डर गया बोला हल्ला मत कर जा जितना सोना चाहिए उतना सोना लेकर जा।

       आदमी ने सारा सोना लाकर  राजा चक्ववेण को दिया और राजा ने रानी को दे दिया और कहा जितना गहने चाहिए उतना बनवाले। रानी ने पूछा इतना सोना आया कहा से ? राजा ने कहा रावण से कर रूप में आया है।  रानी सोचने लगी की रावण कर दिया कैसे ? कुछ समय बाद रानी ने उस आदमी को पूछा की रावण ने कर दिया कैसे ? आदमी ने सारी कहानी बता दी। रानी आश्चर्य चकित हो गयी। उनके मन में पतिदेव के प्रति श्रद्धा बड़ी और उसने कहा मेरे पास मेरा असली गहना तो मेरे पति देव है। दूसरा गहना मेरे क्या काम का ? गहनों की शोभा तो पति के कारण है। पति के बिना गहनों की शोभा ही क्या ? जिसका प्रभाव इतना की रावण भी डर जाय उस से बढ़कर गहना और क्या हो सकता है। उसी समय रानी ने उस आदमी से कहा जाओ ये सोना रावण को लौटकर कहो - "राजा चक्ववेण तुम्हारा कर स्वीकार नहीं करते। "

Friday, August 8, 2014

Hindi Motivational Stories...... राजा और महल

       राजा और महल 

     एक राजा था। वह एक सन्त के पास जाया करता और उनका सत्संग किया करता था। उस राजाने अपने लिये एक महल बनाया। पहले उसके कई महल थे, पर अब ऐसा महल बनाया, जिस में आराम की सब चीजें हो और उस में ज्यादा ठ।ट - बाट से रहे। राजा ने सन्त से कहा कि महाराज ! एक दिन चलो, हमारी कुटिया पवित्र हो जाय ! सन्त उसको टालते गए। राजाने बहुत बार कहा तो एक दिन सन्त बोले कि अच्छा  भाई चलो।

       राजाने सन्त को महल दिखाना शुरू किया कि यह हमारी जगह है, यह हमारे पंचायती की जगह है, यह भोजन की जगह है, यह शौच-स्नान की जगह है, आदि-आदि सन्त चुप-चाप देखते रहे, कुछ बोले नहीं। सन्त पशु प्राणियों से प्यार करते थे। और जिनके पास रहने के लिए घर नहीं तो ठीक लेकिन राजा के पास सब कुछ होने के बाद भी वो और एक महल बनाया। और अन्दर सोचने लगे की अगर वाह-वाह करते है तो हिंसा लगती है। कारण कि महल बनाने में बड़ी हिंसा होती है ! बहुत से जीव जन्तु मरते है। चूहे,साँप, गिलहरी आदि के रहने और चलने-फिरने में आड़ लग जाती है ; क्यों कि जितने हिस्से में महल बना है, उतने हिस्से में वे जा नहीं सकते। ऐसी बहुत बाते सन्त में मन में आती रही। और राजा समझा कि महाराज को महल पसन्द नहीं आया। राजा लोग चतुर होते है। राजाने पूछ लिया कि महाराज ! महल में कमी क्या है ? सन्त बोले कि कमी तो इस में बड़ी भारी है ! राजाने विचार किया कि बड़े-बड़े कुशल कारीगरों ने महल बनाया है। उन्होंने कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी। जहाँ कमी दिखी, उसको पूरा कर दिया। परन्तु बाबा जी कहते है कि कमी है, और वह भी मामूली नहीं है, बड़ी कमी है। राजाने पूछा कि क्या बहुत बड़ी कमी है ? सन्त बोले की हाँ, भाई बहुत बड़ी कमी है। राजा ने पूछा कि महाराज ! वो बड़ी कमी क्या है ? संत बोले कि यह दरवाजा रख दिया है न, यह कमी है। राजा बोले महाराज ! दरवाजे बिना महल क्या काम का ? तब महाराज !बोले राजा अपने ये महल क्यों बनाया है ? राजा बोले रहने के लिए। सन्त बोले की राजन ! तुमने तो रहने के लिए बनाया है, पर एक दिन लोग तुम्हें उठाकर ले जायेंगे ! इस से ज्यादा कमी क्या होगी, बताओ ? बनाया तो है रहने के लिए पर लोग उठाकर बाहर ले जायेंगे, रहने देंगे नहीं ! इसलिये अगर रहना  तो यह दरवाजा नहीं होना चाहिये, बाहर एक दिन जाना ही है तो दरवाजे की जरुरत ही कहा है।

   भाव ये है कि यह अपना असली घर नहीं है। एक दिन सब कुछ छोड़कर यहाँ से जाना पड़ेगा। हमारा असली घर तो वह है, जहाँ से हम आये है। अथार्थ परमधाम , मुक्तिधाम ,शान्तिधाम।  यहाँ पर चाहे जितना भी सुख सुविधा वाला महल बना ले पर इसे यही छोड़ जाना होगा।

सीख - संसार में रहते हुवे भी अपने अन्दर कोई संसार न हो। सब कुछ उस ईश्वर का है ये भाव मन में रख कर कार्य करना है। जिस से दुःख नहीं होगा। 

Thursday, August 7, 2014

Hindi Motivational stories.............किसान और देव इंद्र ( S.M)

किसान और देव इंद्र

  एक गाँव में बहुत किसान रहते थे सब में बहुत एकता थी और सब खेती करते थे। गाँव में हर साल दिवाली पर खूब खुशियाँ मनाई जाती थी। .... किसानों की एकता बहुत मजबूत थी किसी के भी अगर घर कुछ होता जैसे कोई बीमार हुआ तो सारा गाँव एक हो जाता था और उस व्यक्ति की सेवा में लग जाता। समय के अन्तराल में काफी परिवर्तन आता गया और एक बार उस गाँव में एक साल अकाल आया बारिश नहीं हुई और सब एक दूसरे को देखते पर अब पेट का सवाल था।

     गाँव से कुछ लोग शहर की तरफ चल दिये कोई मित्र रिश्तेदार के यहाँ गए।   इस तरह गाँव की आबादी कम हुई और किसानों की मन्सा बदली और वे सोचने लगे की इस बार फसल हो तो उसे संजोए रखेंगे ताकि वो साल बार चल सके। इस बीच कृषि विज्ञान के लोग उस गाँव में गए और किसानों से बात किया कुछ किसान उनकी बातों में आ गए और ज्यादा फसल की लोभ में आ गए और  केमिकल दवाओं का इस्तेमाल खेती में होने लगी। और उस साल बारिश भी अच्छी हुई। समय के चलते खेती ज्यादा होने लगी और गाँव में फिर एक बार खुशाली हुई। और ये कुछ समय तक चला। लेकिन अब किसान दवाओं के अधीन हुआ उसके बिना खेती नहीं करता और वह आराम पसंद बन गया। मेहनत नहीं करता। आज उसके पास बैलगाड़ी की जगह मोटर है।अच्छे सीमेंट का माकन है। आधुनिक जीवन शैली में रहता है।

    समय का चक्र एक बार फिर पलटा और एक साल बारिश नहीं हुई। अब फिर सब किसान परेशान और सब एक दूसरे की तरफ देखने लगे क्या किया जाय ? गाँव का मुखिया ने सब किसानों से बात की और निष्कर्ष ये हुआ की सब किसान एक दिन इंद्र की पूजा करेंगे बारिश के लिए। निश्चित दिन और समय पर गाँव के बाहर सब किसान  साथ जमा हुवे। और पूजा करने लगे। आरती के बाद जब सब घर की तरफ चलने ही वाले थे। तो अचानक एक बूढ़ा ब्राह्मण वहाँ आया बूढ़े ब्राह्मण को देख सब किसान रुख गए। और ब्राह्मण ने पूछा आप लोग पूजा क्यों कर रहे हो। बारिश के लिए सब किसानो ने कहा। ब्राह्मण ने कहा बारिश तो खुदरत की  देन है। इस के लिए पूजा नहीं प्रकृति का विधी नियम समझना होगा। किसानो ने पूछा वो कैसे करे ?

   ब्राह्मण ने उन्हें बताया की इस संसार में परिवर्तन चक्र फिरता रहता है। लोभ लालच के कारन अपने खेती में दवाओ का उपयोग प्रमाण से ज्यादा किया और जिस के कारन भूमि की शक्ति कम हुई और हमने जितने पेड़ थे उन्हें काट दिया। और पशुधन के बजाय मोटर गाड़ी का उपयोग करना शुरू किया। ये सब चीजे अल्प काल के लिये सुख देते है। सदा का सुख तो खुदरत के नियम से चलने में है। दवाओ का उपयोग बंद और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये। और पशु धन का उपयोग कर उस से ही खेती करना है। इतना कहकर ब्राह्मण अदृश्य हुआ।

 किसानो को अपनी ग़लती का एहसास हुआ। और वे पहले की तरह खेती करने लगे सब दवाओं का उपयोग बंद करके। जैविक विधि से खेती करने लगे। और उस गाँव में फिर से परिवर्तन आया। और किसान ख़ुशी में रहने लगे।
सीख - वक्त के साथ बदलाव आता जरूर है पर अधिक लोभ से अपना ही नुकसान कर बैठते है। इस लिए समय के साथ हर बात ज्ञान रखे  परिवर्तन करे। तो ज्यादा नुकसान से बच जायेंगे।