Tuesday, June 9, 2015

Hindi Motivation Video clip....." न्याय और अन्याय क्या है। "

 


न्याय  और अन्याय  क्या है। 
इस में क्या अंतर है। 
एक बार विचार जरूर करे 
 हम भी न्याय के रस्ते चलते चलते कही 
 अन्याय ही हमारी मंजिल न बन जाय।





Wednesday, June 3, 2015

The Song i like Most.....कर-कर मैं हारा हर जतन (kailash kher )



यूं तो तेरी याद में भी स्वाद है तेरा
पर आँखों को मनाऊं किस तरह
होंठों की मजाल क्या जो करे ये सवालपर दिल को मैं समझाऊं किस तरह
सत या असत है (ये) मैं क्या जानूं
जैसे सांसे तेरे बिना हुई गुम

कर-कर मैं हारा हर जतन
तेरी तड़प तेरी ही लगन
पर्दा ये जब हट जाएगा
अम्बर को धरती से मिलाऊंगा
मैं कर-कर मैं हारा...

भुला-भुला, खोया-खोया भटका फिरूँ मैं तेरी चाह में
तक-तक, अंख मुरझाई, पथराई तेरी आह में

आँखों में मेरी जो समाएगा
पंख बिना ही उड़ जाऊंगा
मैं कर-कर मैं हारा...

कभी-कभी धूप, कभी छांव, तू ही है पहचान लूं
या तो मुझे हंसा बना दे तो, मैं तुझे जान लूँ

खुशबू से जो तू बाहर आएगा
सूरज को गोद में खिलाऊंगा
मैं कर-कर मैं हारा..

                                               

Movie/Album: यात्रा - द नोमैडिक सोल्स (2009)
Music By: कैलाश खेर, नरेश कामथ, परेश कामथ
Lyrics By: कैलाश खेर
Performed By: कैलाश खेर

Monday, May 25, 2015

आशा और इच्छा - गीता सार ( A Motivation for life )




कभी कभी आशा और इच्छा के कारण मनुष्य दुःख और सुख का अनुभव करता है। लेकिन अपनी इच्छा को पूर्ण करने के लिए किसी से इच्छा या आपेक्षा करना कहा तक सही है। और हमारी इच्छा अगर पूरा न हो तो हम प्रतिशोद से भर जाते है। ये भी क्या सही है।

 

Wednesday, April 8, 2015

Hindi Motivational Poem on Nasha - Mukthi


आज मैं बतलाऊंगा, आपको अपने विचार,
नशे से हो जाता है जीवन ये बेकार|
 
पान-पत्ती छोड़ कर, खाओ सेब अनार,
उम्र बढ़ाने का सपना, कर लेना साकार|
 
चाय-कॉफ़ी छोड़ कर, पियो दूध निर्विकार,
इससे बनोगे स्वस्थ तुम, बस में होगा संसार|
 
छोडो रजनीगंधा, तुलसी और पान पराग,
वरना तुम हो जाओगे आदत से लाचार,
खांस खांस के मरोगे तुम, हो न सकेगा उपचार|
 
दारू-विस्की छोड़ कर, कर लो धर्म-ध्यान,
वरना फिर पछताओगे, हो न सकेगा कल्याण|
 
सादा जीवन, उच्च विचार, यह है हमारा नारा,
इस नारे को अपना कर, कर लो स्वप्न साकार|
 
अनमोल मनुष्य भाव है यह,
करना मत इसको बेकार,
धर्म-ध्यान तुम कर के,
हो जाओगे पार|

Friday, March 27, 2015

Hindi Motivational stories....हम आपका जीवन बचा सकते हैं


…हम आपका जीवन बचा सकते हैं

घने जंगल से गुजरती हुई सड़क के किनारे एक ज्ञानी गुरु अपने चेले के साथ एक साइन बोर्ड लगाकर बैठे हुए थे, जिस पर लिखा था- 'ठहरिए… आपका अंत निकट है! इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, रुकिए! …हम आपका जीवन बचा सकते हैं!'

एक कार फर्राटा भरते हुए वहां से गुजरी- चेले ने ड्राइवर को बोर्ड पढ़ने के लिए इशारा किया…
ड्राइवर ने बोर्ड की ओर देखकर भद्दी-सी गाली दी और चेले से यह कहता हुआ निकल गया- 'तुम लोग बियाबान के जंगल में भी धंधा कर रहे हो, शर्म आनी चाहिए!'

चेले ने असहाय नजरों से गुरुजी की ओर देखा। गुरुजी बोले - 'जैसे प्रभु की इच्छा!'

कुछ ही पल बाद कार के ब्रेकों के चीखने की आवाज आई और एक जोरदार धमाका हुआ।

कुछ देर बाद एक मिनी-ट्रक निकला। उसका ड्राइवर भी चेले को दुत्कारते हुए बिना रुके आगे चला गया।

कुछ ही पल बाद फिर ब्रेकों के चीखने की आवाज और फिर धड़ाम….!

गुरुजी फिर बोले- 'जैसी प्रभु की इच्छा!'
अब चेले से नहीं रहा गया। बोला- 'गुरुजी, प्रभु की इच्छा तो ठीक है, पर कैसा रहे यदि हम 
इस बोर्ड पर सीधे-सीधे लिख दें कि-

....
.....

'आगे पुलिया टूटी हुई है'… !!!' 

Hindi Motivational Stories........ " जल की मिठास "


गर्मियों के दिनों में एक शिष्य अपने गुरु से सप्ताह भर की छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहा था। तब गांव पैदल ही जाना पड़ता था। जाते समय रास्ते में उसे एक कुआं दिखाई दिया।

शिष्य प्यासा था, इसलिए उसने कुएं से पानी निकाला और अपना गला तर किया। शिष्य को अद्भुत तृप्ति मिली, क्योंकि कुएं का जल बेहद मीठा और ठंडा था।

शिष्य ने सोचा - क्यों ना यहां का जल गुरुजी के लिए भी ले चलूं। उसने अपनी मशक भरी और वापस आश्रम की ओर चल पड़ा। वह आश्रम पहुंचा और गुरुजी को सारी बात बताई।
गुरुजी ने शिष्य से मशक लेकर
जल पिया और संतुष्टि महसूस की।

उन्होंने शिष्य से कहा- वाकई जल तो गंगाजल के समान है। शिष्य को खुशी हुई। गुरुजी से इस तरह की प्रशंसा सुनकर शिष्य आज्ञा लेकर अपने गांव चला गया।

कुछ ही देर में आश्रम में रहने वाला एक दूसरा शिष्य गुरुजी के पास पहुंचा और उसने भी वह जल पीने की इच्छा जताई। गुरुजी ने मशक शिष्य को दी। शिष्य ने जैसे ही घूंट भरा, उसने पानी बाहर कुल्ला कर दिया।

शिष्य बोला- गुरुजी इस पानी में तो कड़वापन है और न ही यह जल शीतल है। आपने बेकार ही उस शिष्य की इतनी प्रशंसा की।

गुरुजी बोले- बेटा, मिठास और शीतलता इस जल में नहीं है तो क्या हुआ। इसे लाने वाले के मन में तो है। जब उस शिष्य ने जल पिया होगा तो उसके मन में मेरे लिए प्रेम उमड़ा। यही बात महत्वपूर्ण है। मुझे भी इस मशक का जल तुम्हारी तरह ठीक नहीं लगा।

पर मैं यह कहकर उसका मन दुखी करना नहीं चाहता था। हो सकता है जब जल मशक में भरा गया, तब वह शीतल हो और मशक के साफ न होने पर यहां तक आते-आते यह जल वैसा नहीं रहा, पर इससे लाने वाले के मन का प्रेम तो कम नहीं होता है ना।

कहानी की सीख - दूसरों के मन को दुखी करने वाली बातों को टाला जा सकता है और हर बुराई में अच्छाई खोजी जा सकती है।

Tuesday, March 24, 2015

कुछ रोचक जानकारी क्या आपको पता है.........

1.  चीनी को जब चोट पर लगाया जाता है, दर्द तुरंत कम हो जाता है…
2.  जरूरत से ज्यादा टेंशन आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है…
3. 92% लोग सिर्फ हस देते हैं जब उन्हे सामने वाले की बात समझ नही आती…
4. बतक अपने आधे दिमाग को सुला सकती हैंजबकि उनका आधा दिमाग जगा रहता….
5. कोई भी अपने आप को सांस रोककर नही मार सकता…
6. स्टडी के अनुसार : होशियार लोग ज्यादा तर अपने आप से बातें करते हैं…
7. सुबह एक कप चाय की बजाए एक गिलास ठंडा पानी आपकी नींद जल्दी खोल देता है…
8. जुराब पहन कर सोने वाले लोग रात को बहुत कम बार जागते हैं या बिल्कुल नही जागते…
9. फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास कोई कालेज डिगरी नही है…
10. आपका दिमाग एक भी चेहरा अपने आप नही बना सकता आप जो भी चेहरे सपनों में देखते हैं वो जिदंगी में कभी ना कभी आपके द्वारा देखे जा चुके होते हैं…
11. अगर कोई आप की तरफ घूर रहा हो तो आप को खुद एहसास हो जाता है चाहे आप नींद में ही क्यों ना हो…
12. दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला पासवर्ड 123456 है…..
13. 85% लोग सोने से पहले वो सब सोचते हैं जो वो अपनी जिंदगी में करना चाहते हैं…
14. खुश रहने वालों की बजाए परेशान रहने वाले लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हैं…
15. माँ अपने बच्चे के भार का तकरीबन सही अदांजा लगा सकती है जबकि बाप उसकी लम्बाई का…
16. पढना और सपने लेना हमारे दिमाग के अलग-अलग भागों की क्रिया है इसी लिए हम सपने में पढ नही पाते…
17. अगर एक चींटी का आकार एक आदमी के बराबर हो तो वो कार से दुगुनी तेजी से दौडेगी…
18. आप सोचना बंद नही कर सकते…..
19. चींटीयाँ कभी नही सोती…
20. हाथी ही एक एसा जानवर है जो कूद नही सकता…
21. जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मासपेशी है…
22. नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहलेरखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था…
23. पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण पर्वतों का 15,000मीटर से ऊँचा होना संभव नही है…
23. शहद हजारों सालों तक खराब नही होता..
24. समुंद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है…
25. कुछ कीडे भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते है….
26. छींकते वक्त दिल की धडकन 1 मिली सेकेंड के लिए रूक जाती है…
27. लगातार 11 दिन से अधिक जागना असंभव है…
28. हमारे शरीर में इतना लोहा होता है कि उससे 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है…..
29. बिल गेट्स 1 सेकेंड में करीब 12,000 रूपए कमाते हैं…
30. आप को कभी भी ये याद नही रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था…
31. हर सेकेंड 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है…
32. कंगारू उल्टा नही चल सकते…
33. इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक सर्च इंजन से आती है…
34. एक गिलहरी की उमर,, 9 साल होती है…
35. हमारे हर रोज 200 बाल झडते हैं…
36. हमारा बांया पांव हमारे दांये पांव से बडा होता हैं…
37. गिलहरी का एक दांत  हमेशा बढता रहता है….
38. दुनिया के 100 सबसे अमीर आदमी एक साल में इतना कमा लेते हैं जिससे दुनिया
की गरीबी 4 बार खत्म की जा सकती है…
39. एक शुतुरमुर्ग की आँखे उसके दिमाग से बडी होती है…
40. चमगादड गुफा से निकलकर हमेशा बांई तरफ मुडती है…
41. ऊँट के दूध की दही नही बन सकता…
42. एक काॅकरोच सिर कटने के बाद भी कई दिन तक जिवित रह सकता है…
43. कोका कोला का असली रंग हरा था…
44. लाइटर का अविष्कार माचिस से पहले हुआ था…
45. रूपए कागज से नहीं बल्कि कपास से बनते है…
46. स्त्रियों की कमीज के बटन बाईं तरफ जबकि पुरूषों की कमीजके बटन दाईं तरफ होते हैं…
47. मनुष्य के दिमाग में 80% पानी होता है.
48. मनुष्य का खून 21 दिन तक स्टोर किया जा सकता है…
49. फिंगर प्रिंट की तरह मनुष्य की जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं…
50.केवल बुद्धि के द्वारा ही मानव का मनुष्यत्व प्रकट होता है...
                  
                                      कुछ रोचक जानकारी . (collection)