*गीत के बोल– जन्म जन्म का साथ है तुम्हारा हमारा*
1–एक-एक दिन गुजर गया।
ये साल पुराना–ये साल पुराना।
आने वाले नए वर्ष का स्वागत सुखद सुहाना।
एक-एक दिन गुजर गया।
ये साल पुराना–ये साल पुराना
2–एक एक पल बीता कोई जान ना पाया।
कुछ सुख दुख की लडिया
ये सब प्रभु उनकी माया।
उनके एक इशारे से जग जाए सारा जमाना।
एक-एक दिन गुजर गया
ये साल पुराना–ये साल पुराना।
3–जाने वाले साल तुम्हारा हम स्वागत करते हैं।
तुम कभी नहीं आओगे हम दिल से नमन करते हैं।
आने वाले का भी स्वागत करता रहा जमाना।
एक-एक दिन गुजर गया
ये साल पुराना–ये साल पुराना।
4–आज खुशी का दिन है हम सब नाचे गाए।
एक को करें विदाई एक को पास बुलाए।
याद करें भगवान को जिसने बनाया नया पुराना।
एक-एक दिन गुजर गया
ये साल पुरान—यह साल पुराना।
आने वाले नए वर्ष का स्वागत सुखद सुहाना।
एक-एक दिन बदल गया
ये साल पुराना– ये साल पुराना।
*ओम शांति**
रचनाकार *–सुरेश चंद्र केशरवानी*
(प्रयागराज शंकरगढ़)
मोबाइल नंबर –9919245170
No comments:
Post a Comment